Monday, February 24, 2014

हजारीबाग. 58 वर्षीय मोलनी देवी किसान की बेटी हैं। बचपन खेत खलिहानों में काम करते बीता। कभी स्कूल नहीं गईं। 10वर्ष की उम्र में शादी हुई, पर खेती बाड़ी से लगाव नहीं छूटा। बड़कागांव विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रहे लोकनाथ महतो की पत्नी मोलनी आज भी अपनी छोटी सी बारी (बगान) में मेहनत से सब्जियां उगाती हैं। फिर उसे बेचने बाजार भी स्वयं जाती हैं। इससे जो कमाई होती है, उससे घर चलाती हैं। जरूरत पडऩे पर पति की आर्थिक मदद भी करती हैं। यह सिलसिला 35वर्षों से जारी है। दो बेटों और दो बेटियों की मां मोलनी कहती हैं- ई 15 बरष (वर्ष) विधायक रहलथिन। ई से एको किरी (पैसा) नाय जानियन। उल्टी हमरे से साग सब्जिया बेचलाहा पैसवा ले लेवो हथीन। आजसू के हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र प्रभारी लोकनाथ कहते हैं, मोलनी घर की लक्ष्मी हैं। उनके सपोर्ट के बिना राजनीति नहीं कर पाता। आगे की स्लाइड्स में पढ़िए पूरी खबर... http://www.bhaskar.com/article-hc/JHA-RAN-minster-wife-sold-vegetables-4530122-NOR.html?seq=1तीन बार रह चुके हैं विधायक, पत्नी 35 साल से बेच रही है सब्जीwww.bhaskar.comइससे जो कमाई होती है, उससे घर चलाती हैं। जरूरत पडऩे पर पति की आर्थिक मदद भी करती हैं।

Don't Forget to Share

No comments:

Post a Comment